1. अपनी पसंद की पूजा चुनें
Katha Booking की वेबसाइट पर उपलब्ध पूजा की सूची में से अपनी आवश्यकता और सुविधानुसार पूजा का चयन करें। पूजा से संबंधित विवरण और निर्धारित शुल्क को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
2. बुकिंग और भुगतान पूरा करें
चयनित पूजा की बुकिंग करें और उसके विवरण में बताए गए शुल्क का पूरा भुगतान सफलतापूर्वक पूरा करें।
3. पंडित जी की नियुक्ति और पुष्टि
भुगतान की पुष्टि होने के बाद हमारी सपोर्ट टीम आपकी पूजा के लिए योग्य एवं अनुभवी पंडित जी की व्यवस्था करेगी। बुकिंग की पुष्टि होने पर आपको मैसेज के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
4. लाइव ऑनलाइन पूजा में शामिल हों
आपको एक लिंक भेजा जाएगा, जिसकी सहायता से आप पूजा स्थल और पंडित जी से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे। इस माध्यम से आप पूजा की प्रक्रिया को लाइव देख सकते हैं और उपलब्ध सुविधा के अनुसार उसमें शामिल हो सकते हैं।
5. आपके नाम और गोत्र से संकल्प
पूजा प्रारंभ करने से पहले पंडित जी वैदिक परंपरा के अनुसार संकल्प लेंगे। इसके लिए आपको अपना नाम, पिता का नाम, गोत्र, निवास स्थान तथा पूजा करवाने का उद्देश्य जैसी आवश्यक जानकारी देनी होगी। इससे पूजा का संकल्प आपकी ओर से लिया जा सकेगा।